संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
फौजी संगठन वेटरन्स आल इंडिया के सहयोग से दो हजार सेनेटरी पैड महिलाओं को बांटा गया।
मुजफ्फरपुर रामपुर जयपाल गांव में संगिनी कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच फौजी संगठन वेटरन्स आल इंडिया के सहयोग से दो हजार सेनेटरी पैड एक रुपये प्रति पैड हिसाब से उपलब्ध कराया गया। तथा गाँव की आम महिलाओं को इसके विषय में इसके महत्व की जानकारी दी गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से फौजी संगठन जिला अध्यक्ष कुमार मदन के साथ साथ वैशाली जिला से आए अशोक सम्राट, भारती, जीविका कार्यकर्ता रौशन कुमार, रणजीत कुमार, कृष्णा कुमार, सुरेश मांझी, रिंकू देवी, संगीता देवी तथा जीविका की सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आगे भी यह महिला स्वास्थ्य से जुड़ा यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।*
बाइट– कुमार मदन
जिला अध्यक्ष




