नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ रहा देश – भाजपा!

SHARE:


बांका: रश्मि चौहान की रिपोर्ट!


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर सेवा पखवाडा के तहत बाराहाट बाजार परिसर में पूनम स्टूडियो के करीब निश्शुल्क सेवा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन बांका विधायक रामनारयण मंडल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश आगे की ओर अग्रसर है। जो उन्नती के रास्ते पर चल रहा है। इनके नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। अब लोगों तक घर में ही चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिये सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इससे स्वाथ्य के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। इस सरकार में समाज के सभी तबकों को विकास का बराबर भागीदार बनाया है। सबको साथ लेकर चलने वाली ये सरकार देश व प्रदेश के उत्थान में लगी है। शिविर का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व में भारत वर्ष की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक व विदेश की कुटनीति में नई पहचान हासिल की है। पीएम मोदी सभी के लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं। यहां शिविर का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के बाराहाट मंडल की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ उदय शंकर झा एवं डाॅ अनंत प्रसाद चैधरी के द्वारा मरीजों की जांच कर उनका उपचार करते हुये उन्हें उचित परामर्श दिया गया। वहीं, मरीजों के बीच निश्शुल्क दवा का भी वितरण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें