शराब का बड़ा खेप बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार। 

SHARE:

बांका से रश्मि चौहान :-



उत्पाद टीम ने मंगलवार को देर रात भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बाराहाट थानान्तर्गत मिर्जापुर के समीप मुख्य सड़क पर एक टाटा 1109 से पशु चारा के नीचे छुपा कर रखे गये विदेशी शराब की 50 पेटी ब्राण्ड- रायलसन व्हिस्की बरामद किया मौके पर दो कारोबारी  सागर कुमार शर्मा,चालक,पिता रामेश्वर मिस्त्री,हरणाकुंडी, मॅफस्सिल, दुमका, तथा सूरज कुमार राकेश, पिता पप्पु राकेश, वक्सीवान रोड, नगर थाना, दुमका को गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार कारोबारी को शराब का खेप दुमका में दिया गया था। तथा ये शराब लेकर झारखंड दुमका से नौगछिया लेकर जा रहे था ।जप्त शराब की कुल मात्रा- 442.800 लीटर है।जबकि बोतल की संख्या- 1560 बोतल है ।दोनो को धारा 30 ए के अन्तर्गत न्यायिक हिरासत मे भेजा गया। दो अन्य पासर्स भाग में सफर रहे  टीम का नेतृत्व सुश्री बिष्णु प्रिया, अवर निरीक्षक मद्य निषेध का, सहयोग सुधीर कुमार,  सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध कर रहे थे।

Join us on:

Leave a Comment