भीड़ के हत्थे चढ़ा आशिक, जमकर कुटाई, पुलिस ने बचाई जान!

SHARE:

संतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

हलसी में प्रेमी की जमकर हुई पिटाई,मौके पर पहुंच पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हलसी थाना की पुलिस ने किसी तरह प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया।दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का है।जहां लोरिक मांझी के पुत्र रामदयाल मांझी गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था।लड़की भी लड़के से उतना ही प्यार करती थी। लेकिन यह प्यार में विलेन बना लड़की के परिजन को बात रास नहीं आई और लड़की के इशारे पर लड़के को बुलाकर जमकर पिटाई कर दी है। शुक्र है कि किसी स्थानीय ने ससमय इसकी सूचना हलसी थाना को दी। जहां मौके पर पहुंच हलसी थाना की पुलिस लड़के को अपने कब्जे में लेकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया।फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है।वहीं मामले को लेकर लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष वालों पर मारपीट की बात कह आवेदन हलसी थाना को दे दिया है।

Byte:-लड़का की मां

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें