पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत् रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत सोहरैया पंचायत में आँगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम मालीचक आँगनबाड़ी केन्द्र कोड संख्या 116 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि आँगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत की आपूत्र्ति नहीं है, चापाकल खराब था, आँगनबाड़ी केन्द्र एवं शौचालय में साफ-सफाई की आवश्यकता थी, जिला पदाधिकारी ने संबंधित आँगनबाड़ी सेविका तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर को निदेश दिया कि विद्युत आपूत्र्ति किया जाए, चापाकल की मरम्मती कराया जाए तथा हर घर नल का जल योजना के तहत् आँगनबाड़ी केन्द्र में नल का कनेक्शन ठीक कराने का निदेश दिया गया। साथ हीं आँगनबाड़ी केन्द्र एवं शौचालय में साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने मातृ वंदन योजना, कन्या उत्थान योजना, परवरिश योजना इत्यादि की समीक्षा की और प्रगति लाने का निदेश दिया गया। केन्द्र में बच्चों को बैठने के लिए अतिरिक्त दरी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। आँगनबाड़ी केन्द्र पर पुराने अंकित मेन्यू को अद्यतन कराने का निदेश दिया गया। केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को साफ-सफाई करने, हैण्डवाश का उपयोग करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा प्रेरित किया गया। बच्चे पोषाक में उपस्थित नहीं पाये गये, जिला पदाधिकारी ने बच्चों से पोषाक में आने को कहा। चार दीवारी बनवाने का निदेश पी.ओ मनरेगा को दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रतनी फरीदपुर प्रखंड के सोहरैया पंचायत में 14 आँगनबाड़ी केन्द्र में से 6 केन्द्र अपने भवन में संचालित है एवं 07 किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है तथा सोहरैया पंचायत के वार्ड नंबर-09 में 01 आँगनबाड़ी केन्द्र पहुच पथ नहीं रहने के कारण अपने भवन में संचालित नहीं हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने मनरेगा के माध्यम से पहुच पथ बनवाने का निदेश दिया।
निरीक्षण में राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, मालीचक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि 115 बच्चे मात्र 65 बच्चे उपस्थित थे तथा बताया गया कि 16 सितम्बर, 2022 के बाद मध्याह्न भोजन नहीं बना है, खाद्यान्न खत्म हो गया है, जिसपर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा जिला प्रबंधक, जिला राज्य खाद्य निगम को खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण की जाँच करने कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा एक एवं दो में 28 छात्रों में से 23 छात्र पोषाक में उपस्थित नहीं हुए थे, शौचालय को साफ कराने की आवश्यकता, रैम्प पर पिछलन हो गया था, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने सभी छात्रों को नियमित रूप से पोषाक में आने का निदेश दिया तथा शौचालय का साफ-सफाई कराने और रैम्प पर पिछलन हटाने का निदेश दिया गया। कक्षों में पीला बल्व को हटा कर एल.ई.डी. बल्व लगाने का निदेश प्रधानाध्यापक को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में मनरेगा के माध्यम से चार दीवारी बनवाने का निदेश दिया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् सोहरैया पंचायत के ग्राम रसुलपुर में शान्ति देवी, पति रघुनाथ सिंह के निजि जमीन पर वृक्षारोपन कार्य योजना संख्या 14/2020-21 का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि आम, महोगनी, अमरूद का वृक्ष लगाया गया है। योजना से संबंधित अंकित सूचना में त्रुटि पाई गई, त्रुटि को ठीक कराने का निदेश दिया गया। ग्राम रसुलपुर में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गाॅव में एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर को जाँचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उपस्थित ग्रामीण द्वारा बताया गया कि सोहरैया पंचायत के वार्ड नंबर 04 में नली-गली नहीं है, जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर को सर्वे कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में राशन एवं पेंशन योजना का सर्वे करा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड नंबर 04 एवं 06 में बहुत से कच्चे मकान है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है, जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर को सर्वे कराकर पात्र लाभुको को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सुजौला से रघुनीचक तक पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग को निदेश दिया गया कि इस पथ के निर्माण से संबंधित पूर्व में की गई कार्रवाई एवं वत्र्तमान में की जा रही कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।




