पंकज कुमार जहानाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा बुद्धिजीवी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा संयुक्त रुप से जिला कार्यालय सिकरिया में प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन एवं मोदी @ 20 सपने हुए सकार पुस्तक का किया गया लोकार्पण भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मनोज शर्मा शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम से की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया । मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजकअरविंद कुमार के द्वारा किया गया । इस अवसर पर पांच शिक्षाविद एवं प्रभु जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । स्वागत भाषण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राधेश्याम शर्मा एवं अरविंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में देश हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में भी हमारे प्रधानमंत्री जी के कठिन परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन में हम इस महामारी से निजात पाए तथा अपने देश में निर्मित वैक्सीन सभी देशवासियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएं । हमारा देश आज नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है पड़ोसी एवं दूसरे देश के लोग आज हमारे तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं करते हैं। मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक के रूप में कार्य करते हैं । मोदी जी के शासनकाल में कई सांस्कृतिक ,सामाजिक , शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्य किए हैं । मोदी जी सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनने की अोर अग्रसर है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम सभी पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सेवा के कार्य चला रहे हैं । पार्टी के द्वारा आगामी वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा ।सुरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी संगोष्ठी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसले एवं उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों को गांव-गांव एवं जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । मोदी @ 20 सपने हुए सकार पुस्तक को अधिक से अधिक लोगों तक उपलब्ध कराने के लिए प्रचार प्रसार एवं स्टॉल लगाने के लिए कहा। मोदी जी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता हैं । मोदी जी के कारण आज भारत का मान विदेशों में बढ़ा है। हमारा देश मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आत्मनिर्भर एवं प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन देश के लिए समर्पित है । प्रधानमंत्री जी रात दिन प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्रहित में कार्य करते रहते हैं । हमें उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। इस अवसर संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी विमल कुमार तिलेश्वर कौशिक शिक्षा प्रकोष्ठ के रामेंद्र शर्मा, शिव किशोर शर्मा , गिरजेश शर्मा मुकेश भारद्वाज समेत कई लोग शामिल थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू ,मंजू कुमारी दामोदर प्रसाद विजय सिंह जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान अरविंद चौधरी जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी कविंद्र प्रजापति शुभम राज मिट्ठू जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी कोषाध्यक्ष सोहन प्रसाद उर्फ ककू महंत चंद्रेश दास ,रविशेखर ,राहुल कुमार पांडे समेत सभी पदाधिकारी सभी अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक एवं कई प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रवि रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री कविंद्र प्रजापति ने किया।




