शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
मनकट्ठा स्टेशन पर वैक्यूम काट भागे चोर
कोलकाता से गाजीपुर जाने वाली 13121 अप गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस में सोमवार की अहले सुबह चोरों के द्वारा यात्रियों के सामानों की चोरी कर मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के पास वैक्यूम कर उतर कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलते ही रेल एसपी जमालपुर आमिर जावेद सोमवार को स्वयं लखीसराय व बड़हिया जीआरपी थाना पहुंच घटना की स्वयं जांच पड़ताल की. इस दौरान सक्रिय हो रेल पुलिस के द्वारा घटना में संलिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है. इस संबंध में रेल एसपी ने बताया कि कोलकाता-गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में चोरों ने चोरी की घटना कर मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के पास वैक्यूम कर उतर कर भाग निकले थे. जानकारी होने के बाद रेल पुलिस के द्वारा मामले में कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पूरी जानकारी मंगलवार को रेल डीएसपी किऊल एक प्रेस वार्ता कर देंगे. वहीं बताया जा रहा है कि चोरों के द्वारा दो लोगों का मोबाइल तथा दो लोगों का पिट्ठू बैग सहित कई अन्य यात्रियों के सामानों की भी चोरी की है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. पीड़ित लोगों के द्वारा गाजीपुर में ही आवेदन दिये जाने की बात कही जा रही है.




