मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट :-
भागलपुर बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड के मस्दी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य राजेश बिंद के द्वारा 33 दिनों से लगातार पंचायत की समस्या को लेकर मानव पूजा कर रहे हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य राजेश बिंद से बात करने पर उन्होंने पंचायत की समस्या को बताते हुए कहा कि हमारे मस्दी पंचायत में बहुत सारी समस्या है जैसे कि हर साल कभी बाढ़ से किसान बर्बाद हो जाते हैं तो कभी सुखार से नल जल योजना भी फैल नजर आ रही है।पंचायत में एक टुबेल बोरिंग है लेकिन किसानों को उसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। लगभग 20 सालों से वह ट्यूबवेल खराब पड़ा हुआ है लेकिन अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर सो रहे हैं। जिससे किसानों को पटवन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




