संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
12 नवंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में प्राधिकार के अध्यक्ष जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिन्हा ने सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों के निष्पादन के लिए 16 सितंबर को बिहार के मुख्य न्यायाधीश के साथ वीडियो
कांफ्रेसिंग हुई है। उन्होंने पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। अधिक केसों के निष्पादन के लिए सघन अभियान की जरूरत है। इसके लिए नोटिस का तय समय पर तामिला पर जोर दिया जा रहा है। अदालतों के अलावा विभागों में लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिह्नित किया जा रहा है। मौके पर प्राधिकार के सचिव संदीप अग्निहोत्री समेत कई न्यायिक अधिकारी थे।




