अशोक ठाकुर की रिपोर्ट :-
दरभंगा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार अवर निबंधन कार्यालय से निशुल्क बस सेवा को किया गया प्रारंभ
दरभंगा अवर निबंधन कार्यालय में डीएम राजीव रोशन एवं अबर निबंधन पदाधिकारी ज्वाला प्रसाद निगम ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर निशुल्क बस सेवा को किया आरंभ यह बस सभी प्रखंड मुख्यालयों से निकलकर अवर निबंधन कार्यालय पहुंचेगी पुनः कार्य अवधि खत्म होते ही सभी लोगों को बिठा कर वापिस अपने गंतव्य स्थान तक छोड़ देगी
विशेष जानकारी देते हुए जिला अधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस बस सेवा से आम लोगों को काफी राहत होगी यह बस निशुल्क सेवा है हर प्रखंड मुख्यालय से निकलकर निबंधन कार्यालय तक आएगी इस पर रूट चार्ट एवं समय सारणी लगी हुई है जिस आधार पर लोग अपने जगह पर समय से इंतजार कर इस बस का सेवा ले सकेंगे अभी तत्काल इस काम के लिए 9 बसों को चालू किया गया है आगे और भी बसों को चालू करने की योजना बनाई जा रही है
वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की बस सेवा चालू होने से बिचौलियों से भी बचाव होगी और बिना किसी परेशानी के लोग आराम से अपना निबंधन कार्यालय का काम निपटा पाएंगे
Byte ,,,राजीव रोशन जिलाधिकारी दरभंगा




