लोक अदालत में मामले निबटाने को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले को निपटारे को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया बैठक ।

जहानाबाद। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 19सीतांबर को 1:30 दिन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में बीमा कंपनियों के प्रबंधनगण एवं बीमा कंपनियों के विद्वान अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित की गई इस बैठक में दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना वाद के निष्पादन हेतु विचार विमर्श किया गया एवं कई आवश्यक निर्देश दिए गए । साथ ही जिले के थानाध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई इस बैठक में दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु संबंधित नोटिस का तमिला कराने के लिए विचार -विमर्श किया गया । बैठक में निम्न थानाध्यक्षों की उपस्थिति रही जिसमें नगर थानाध्यक्ष निखिल रंजन,महिला थाना अध्यक्ष, मखदुमपुर थाना अध्यक्ष रवि भूषण, अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष, परसबीघा थानाध्यक्ष, शकूराबाद थाना अध्यक्ष सहित इस जिले के कई ओपी थानाध्यक्ष मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment