शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
बड़हिया वार्ड नम्बर एक में ताला तोड़ कर लाख से अधिक कीमती बर्तन और अन्य समानों की चोरी
नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 रामाश्रय बाबू के हवेली में बीते रविवार के रात अज्ञात चोरों ने कमरे का तला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरों ने कमरे के अंदर रखे कासा व पीतल,तांबा के बड़े बडे कई महंगे बर्तन की चोरी कर भागा।जिसकी कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।
चोरी की सूचना गृहस्वामी नवलकिशोर सिंह उर्फ छोटे लाल बाबू ने थाना में आवेदन देकर सूचना दिया है। चोरो ने गृहस्वामी का मोबाइल भी नहीं छोड़ा ।गृहस्वामी ने बताया कि चोरी जानकारी तब हुआ जब सुबह उठकर देखा कि कमरा का ताला टूटा हुआ है ओर समान बिखरा हुआ है ।उन्होंने ने बताया कि चोर बगल के मंदिर के दीवार पे लगे बॉस के सहारे छत पर चढ़ गया और छत से मेरे छत पर आकर ऊपर के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे कासा , तांबा के कई बडे बडे कीमतों बर्तन सहित अन्य समान की चोरी कर लिया।




