ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गंगा घाट रोड स्थित एक दुकान में अचानक अर्धरात्रि में आग लग गई जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग में पूरे दूकान को अपने आगोश में ले लिया। इधर घटना की जानकारी नगर थाना के पुलिस अधिकारी को मिली वैसे ही फायर बिग्रेड की भान पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बताया गया है कि हाजीपुर न्यू बाइपास कोनहारा रोड में स्थित जूते चप्पल और गाड़ी बेल्डिंग की दुकान में आग लग गई थी। हालाकि आग लगने का वजह अब तक नहीं बताया गया है कैसे उस दूकान में आग लगी है।
इस संबंध में दुकानदार मालिक शिवनाथ राय ने बताया कि उसके बेल्डिंग की दुकान में एक ग्राहक ने नई गाड़ी की कार्य करने के लिए दिया था जो भी जलकर खाक हो गया है। दुकान के लगभग लाखों रुपए के सामान के साथ-साथ ग्राहक का एक फोर व्हीलर पिकअप जलकर खाक हो गया है जिससे दुकानदारों का रो रो कर बुरा हाल है।




