रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
नीतीश को पता है कि बिहार में दो सीट पर जीत भी मुश्किल, तो यूपी की सोच रहे
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद भाजपा के नेता हमलावर हो गए हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि अगर फूलपुर की जनता चाहेगी कि नीतीश कुमार वहां से चुनाव लड़े तो वे जरूर लड़ेंगे। वहीं उनके बयान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहे जहां से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत भी नहीं बच पाएगी। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में इतना डर गए हैं कि अब यूपी से चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश को पता है कि बिहार में दो सीट जीतना भी उनके लिए मुश्किल है। इसलिए यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनके सहयोगियों ने उन्हें सुझाव दिया है या यूं कहे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़कर देख लें, उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।




