नाबालिग से गैंगरेप के विरुद्ध सड़क पर उतरे शिक्षक और छात्र!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। बीते 8 सितंबर को जंदाहा थाना क्षेत्र के धदुआ गांव में एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में नीतीश कुमार स्मारक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह प्रोफेसर कैलाशपति शर्मा के नेतृत्व में छात्र छात्रा ने सड़कों पर उतर कर गैंगरेप आरोपी को फांसी दो, जिला जिला प्रशासन मुर्दाबाद, आरोपी के परिवार को पूर्ण सुरक्षा दो, उसके परिवार को उचित मुआवजा दो, आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी हो का नारे लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देने का काम किया अगर 1 सप्ताह के अंदर सभी आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं को विवश होकर छात्र-छात्रा शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डॉ मनोज सिंह ने कहा जिस तरह आए दिन बच्चियों के साथ घटना हो रही है वह चिंता का विषय है प्रशासन को निश्चित ही संज्ञान लेना चाहिए बच्चियों के बीच भय का माहौल व्याप्त है लगता है किसी समय अप्रिय घटना घट सकती है यह हालात रही तो अभिभावक अपने बच्चे को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा सम्मिलित हुए जिनमें विभूषा सिन्हा मुस्कान नेहा कुमारी अलका कुमारी शिल्पी कुमारी कोमल कुमारी रंजू मनीषा कुमारी दिव्या कुमारी जयकुमार राजन कुमार कुंदन कुमार विकास कुमार रौनक परमार वगैरह भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment