धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
आग का तांडव रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी
शो रूम के नीचे बेसमेंट में था सर्विस सेंटर और मोटर पार्ट्स का दुकान
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखो का सामान हुआ खाक
दमकल की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कई दीवाल को तोड़कर आग पर पाया गया काबू
शो रूम के बगल में है भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप
आग से पूरे इलाके में मची अफरातफरी
सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगो ने आग बुझाने में की मदद
छ्तौनी थाना के बड़ा बरियारपुर में एक ही जगह है यामाहा , टीवी एस का शो रूम और पेट्रोल पंप
मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर एन एच 28 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब वहां एक पेट्रोल पंप के एकदम समीप एक यामाहा बाइक के शो रूम में भयानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया ।आग को भयावहता इतनी थी की आग को बुझाने वाले लोगो को पीछे हटना पड़ा ।आननफानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना और अग्निशामक दस्ते को दी गई और स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे ,लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका ।बाद ने पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया ।तस्वीरों में आप देख सकते है की कैसे इस शो रूम के बेस मेंट में आग लगी हुई है और इस आग को बुझाने में अग्निशामक दस्ते के पसीने छूट रहे है ,,।आग इतनी भयावह थी की इसे बुझाने के लिए शो रूम और बेसमेंट के कई दिवालो को तोड़ना पड़ा तब जाकर इस आग पर काबू पाया जा सका । अफरातफरी का दूसरा सबसे कारण इसके सटे पेट्रोल पंप था , क्योंकि अगर आग बुझाने में जरा भी चूक होती तो आग की लपटे पेट्रो पंप और इसके अगल बगल के कई शो रूम को अपनी चपेट में ले लेता लेकिन स्थानीय लोगो की तत्परता ,और शो रूम के कर्मचारियों ब अग्निशामक दस्ते की जीतोड़ मेहनत के कारण आज मोतिहारी में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई ।आग राज ऑटो जो की यामाहा बाइक की ऑथराइज्ड शो रूम था उसके बेसमेंट में लगी थी जिसके अंदर मोटर पार्ट्स की दुकान और सर्विसिंग सेंटर के साथ उसने कई बाइक भी थी लेकिन शो रूम के कर्मचारियों की तत्परता से सभी बाइक को वहां से हटा दिया गया ,,कुछ ने आग लगी भी थी लेकिन उसपर तत्काल काबू पा लिया गया ।आग के कारण सर्विसिंग सेंटर और मोटर पार्ट्स दुकान में रखे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। ।आग के लगने की असली वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वही शो रूम का बेसमेंट काफी संकृण था जिसके कारण आग को बुझाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी ।
मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट




