ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जंदाहा में हुए नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठन कर जांच करने का निर्देश दिया है। वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली जायेगी। हालाकि फिलहाल वैशाली पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड आरोपी अमोद कुमार दास के पिता और छोटे भाई को हिरासत में ले रखा है और गहन पुछताछ किया जा रहा है।
मामला है कि बीते 8 सितंबर को नौवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी तभी गांव के ही अमोद कुमार दास ने अपने दोस्तो के साथ 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को अगवा दुसरे गांव के खेतों में ले जाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया और विडीयो बनाकर वायरल कर दिया था। जब लड़की घटना स्थल पर बेहोश हो गई तभी सभी आरोपी फरार हो गया था। इधर विडिओ वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
इधर वैशाली एसपी मनीष ने एस आईटी टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश दे दिया है। वैशाली एसपी मनीष ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर डाल दिया जाएगा।




