जमुई पहुंचे DIG ने टाउन थाना का किया नीरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई :-

जमुई पहुंचे DIG ने टाउन थाना का किया नीरीक्षण,मादक पदार्थ भंडार गृह का लिया जायजा

मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी संजय कुमार सोमवार को जमुई पहुंचे।।।।।जहां जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा और एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ टाउन थाना का नीरीक्षण किया।।।।।साथ ही मादक पदार्थ भंडार गृह का बारीकी से जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।।।इसके अलावा उन्होंने कई कांडों की समीक्षा की और उपस्थिति पंजी से लेकर गुंडा पंजी व कई आवश्यक कागजातों की भी जांच की।।।।।साथ ही लंबित कांडों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया।।।।।वहीं थानाध्यक्ष के कार्यों को भी उन्होंने सराहा और इससे बेहतर कार्य को लेकर कई अहम सुझाव भो दिए।।।।।

दरअसल डीआईजी खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल स्थित पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हार्डकोर नक्सली कमांडर मतलू तूरी के स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।।।और इसी केस से संबंधित जांच के लिए गढ़ी थाना भी आये थे।

बाइट -मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी संजय कुमार

Join us on:

Leave a Comment