संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर जिले की किडनी कांड को लेकर आज एलजेपी रामविलास ने शुरू किया अभियान इस गंभीर मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग से किया करवाई की मांग तो वही अब करवाई नही होने पर करेगी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एलजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएस डॉ उमेश चंद्र शर्मा से मिल किया पीड़ित परिवार को मदद करने और दोषी अस्पताल के खिलाफ में कड़ी करवाई की मांग नही होने पर पार्टी के द्वारा किया जायेगा भूख हड़ताल और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन।।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में बीते दिनों झोला छाप डॉक्टर के द्वारा लापरवाही करते हुए यूटरस के इलाज के बदले किडनी निकाले जाने का मामला अब राजनीति रूप भी परवान चढ़ने लग गया है और अब इस गंभीर मामले में एलजेपी ने फर्जी और निजी अस्पताल की इस तरह की मनमानी करने और किडनी निकाले जाने वाले मामले में कड़ी करवाई की किया है मांग।मामले को लेकर के आज लोजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर दोषी के खिलाफ में करवाई की बात कही गई है और वही इस मामले में सीएस डॉ उमेश चंद्र शर्मा से मामले मिलकर के जल्द से दोषियों को चिन्हित करके कार्यवाही करने की मांग कही है इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से मदद और स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। लोक लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कोट के जिला अध्यक्ष चुलबुल साही ने बताया कि अगर जल्द से जल्द इस मामले में दोषी अस्पताल और अस्पताल के चिकित्सक कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो आने वाले समय में पार्टी सड़कों पर उतरकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।।
बाइट चुलबुल शाही जिला अध्यक्ष एलजेएल रामविलास




