प्रेमी युगल की पोल में बांधकर पिटाई वीडियो वायरल!

SHARE:


संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुज़फ्फरपुर जिला में एक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे दोनों, पीड़िता बोली- दवा लेने गए थे दुकान पर मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के चंडिया गांव ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर महिला और एक युवक को पोल से बांधकर पीटा गया। दोनों का हाथ रस्सी से बांध दिया और सैंकड़ों डंडे बरसाए गए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ दोनों पर टूट पड़ी।हालांकि स्थानीय कुछ लोगों के प्रयास से दोनों की जान बच सकी वही ग्रामीणों का आरोप था की महिला उषा देवी का सिनोद साह से चक्कर चल रहा है। वह रात को उससे मिलने दवा दुकान पर गई थी तो इसी दौरान लोगों को इसकी भनक लगी ग्रामीणों की भीड़ ने धावा बोल दिया और अब दोनों को अपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद भीड़ का आक्रोश फूट पड़ा।

घटना के लेकरदोनों को दुकान में ही बाहर से बंद कर दिया गया इसके बाद शोर और हंगामा शुरू हो गया। देखते-देखते सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई महिला अंदर से चीखती रही लेकिन जब गांव से सभी लोग आ गए तब दोनों को बाहर निकाला गया और इसके बाद रस्सी से हाथ बांधकर पोल से बांध दिया है फिर जमकर पिटाई की।

वही इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है मारपीट का एक वीडियो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रहा है पुलिस ने संज्ञान लिया है DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा की कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी आरोपी की भी पहचान कर लिया गया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बाइट मनोज कुमार पांडेय डीएसपी ईस्ट मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment