अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
बेतिया चनपटिया प्रखंड के उत्तरी घोघा पंचायत सरेसवा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के अनियमितता एवं मनमानी के कारण विद्यालय का पठन-पाठन तथा मध्यान भोजन में की जा रही अनियमितता के कारण विद्यालय के बच्चे परेशान हो उठे है जहां इस संबंध में जब विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से जानकारी लिया गया तो उनका कहना था कि चूरन शाह प्रधानाध्यापक के कारण उनके विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो रहा है वही विद्यालय की पठन-पाठन पर ध्यान नहीं देने के कारण बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन में भी व्यापक रूप से विद्यालय में गड़बड़ी देखने को मिली है इस व्यापक भरी अनियमितता को लेकर बच्चो के अभिभावकों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है इस संबंध में अभिभावक व ग्रामीणों का कहना है कि जबसे उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण कई बार उनका स्थानांतरण हुआ है लेकिन पैसा के बल पर ट्रांसफर रुकवा लिए है। इतना ही नहीं विद्यालय की सरकारी राशि में हुई व्यापक गड़बड़ी की शिकायत का मामला एव उनके द्वारा व्यापक बंदरबांट करने का मामला प्रकाश में आया है किया गया है फिर भी सभी ग्रामीणों के लाख आवेदन और शिकायत करने के बावजूद भी उक्त प्रधानाध्यापक पर कोई करवाई नहीं हो पाती है अब वही ग्रामीणों का कहना है कि जहां इस प्रकार की लापरवाही विद्यालय के बच्चे और अभिभावक खुलेआम आरोप लगा बोल रहे हैं तो सरकारी विभाग इस अनियमितता को लेकर क्या कर रही है वही इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी तो दूसरी तरफ विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है व गलत आरोप बताया है।




