आपत्तिजनक स्थति में देख भड़के ग्रामीणों ने महिला पुरुष को पोल से बांधकर पीटा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

महिला व पुरुष को पोल से बांधकर पीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना के एक गांव में शनिवार की देर रात एक महिला व पुरुष को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने बेरहमी से मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

इसमें ग्रामीणों की भीड़ दोनों को रस्सी से पोल में बांधकर लाठी-डंडे से पीटती दिख रही है। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, महिला ने देर शाम थाने में आवेदन दिया। उसने बताया कि उसका सिर दर्द कर रहा था और पड़ोस में दवा लेने के लिए गई

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का आरोप

घटना का वीडियो वायरल महिला ने की शिकायत

थी। वहां जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार से झंझट था। इस बीच उसे पकड़ लिया और धक्का मारकर गिरा दिया। फिर बंधक बनाकर मारपीट की। इसमें वह जख्मी हो गई। वहीं, औराई थानाध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। इस आधार पर जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment