उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सभी जिलों में बनेगा लैंड बैंक – उद्योग मंत्री

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिला में लैंड बैंक बनाए जाएंगे , जिसमें उद्यमियों को उद्योग चलाने के लिए जगह दिया जाएगा। इस नीति पर बिहार सरकार तेजी से काम कर रही है ।यह बातें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मुज़फ्फरपुर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के 65 वीं वार्षिक आम सभा का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि अभी बिहार में 4000 एकड़ जमीन उपलब्ध है इसे बढ़ाकर 10000 एकड़ किया जाएगा

कार्यक्रम में काफी संख्या में उद्योग परिषद से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।

वही विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार का सीतामढ़ी जिला जो जगत जननी माँ सीता की जन्म स्थली है उसके साथ भेदभाव किया गया है उन्होंने भारत सरकार बिहार सरकार से धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की मांग की जो हिंदुओं के आस्था का केंद्र बिंदु है

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों ने बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंद किए जा रहे उद्योग ,बरसात के दिनों में 3 महीने तक जलजमाव रहने,पताही एयरपोर्ट को चालू करने और अभियान पर 5% जीएसटी टैक्स लगाने को लेकर बातें प्रमुखता से उठाई गई।

वाइट:- समीर कुमार महासेठ, उद्योग मंत्री ,बिहार सरकार

बाइट:- देवेश चंद्र ठाकुर, सभापति, बिहार विधान परिषद

Join us on:

Leave a Comment