महज 3 हजार के लिये व्यक्ति को मार दी गोली, गंभीर स्थति में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
‌‌ जमुई!

-बकाया पैसा मांगने पर एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल

एंकर – पूर्व में बेचे गए जमीन का तीन हज़ार रुपए था बकाया
एक गोली बाएं कांधे पर तो दूसरी बाएं हाथ मे लगी गोली
जमुई लछुआड़ थाना क्षेत्र के कुराडीह गांव में रविवार की देर शाम बकाया पैसा मांगने को लेकर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे स्वजनों के द्वारा आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डाक्टर अरविंद कुमार के द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान कुराडीह गांव निवासी 50 वर्षीय भोला साव के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि भोला साव के द्वारा कुछ माह पूर्व डेढ़ कट्ठा जमीन गांव के ही रंजय महतो से बिक्री की थी। जमीन रजिस्ट्री होने के बाद पैसा भी दे दिया गया था लेकिन तीन हज़ार रुपया बाकी रह गया था जिसे बाद में देने की बात कही गई थी। रविवार की शाम जब भोला साव जमीन का पैसा मांगने रंजय महतो के घर पर गया तो रंजय पैसा देने से इनकार कर दिया और उल्टा गाली -गलौज करने लगा। जब भोला साव के द्वारा पैसा देने का दबाव बनाया गया तो दोनो के बीच विवाद होने लगा इस दौरान रंजय महतो के पक्ष में भरत महतो, संजय महतो समेत अन्य लोग आ गए और ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। जिसमें एक गोली भोला साव के बाएं कांधे में लग गई जबकि दूसरी गोली बाएं हाथ मे लग गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। उसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां फिलहाल घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है।

बाइट–चिकित्सक डॉक्टर
बाइट –पीड़ित परिवार

Join us on:

Leave a Comment