ब्यूरो रिपोर्ट :-
पत्रकार साथियो केलिए हर लड़ाई व सुख दुःख में साथ खड़ा रहेगा जिला पत्रकार संघ बेगुसराय :- प्रशांत कुमार
बेगूसराय जिला पत्रकार मंझौल अनुमंडल इकाई की त्रिमासिक बैठक नवकोठी प्रखंड के सभागार में आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि जिला पत्रकार संघ के कोषा अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार इस समाज व देश का आईना है। एक समाज बेहतर समाज बने एक सुदृढ समाज का निर्माण का जवाबदेही हम पत्रकारों की है। लेकिन एक साधारन पत्रकार के जीवन मे कई समस्याएं आती है। आज के नए दौर में पत्रकारिता करना कितना कठिन है यह सभी लोग जानते है। डिजिटल दौर में पत्रकारों को विभिन्न समस्याओ के साथ ढेरो दुश्मन बन रहे है। अपने मन मुताबिक खबरों को ना देख प्रशाशन के टारगेट पर पत्रकार है। ऐसे में सुभाष की हत्या व उनके परिवारों को आर्थिक मदद सिर्फ जिला पत्रकार संघ ने की अपने साथी पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस पर दवाब बना अपराधियो को सलाखों के पीछे भिजावने से लेकर न्याय दिलाने तक जिला पत्रकार संघ ने कई लड़ाई लड़ी। साथ ही कई साथियो पर हुए झूठे मुकद्दमे,कोरोना काल मे जीवन मौत से जंग लर रहे साथियो को भी आर्थिक मदद की। उक्त बातें रविवार को नावकोठी प्रखंड सभागर में आयोजित अनुमंडल पत्रकार संघ की त्रिमासिक बैठक में जिला पत्रकार संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कही। कहा कि जिला पत्रकार संघ हर संभव दुःख सुख में अपने साथियों के साथ खड़ा है और रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमन झा ने कहा की आज के नए दौर में पत्रकारों को अपने खबर व खबर की सब्दावाली पर भरोसा करना चाहिए आज प्रशासनिक पदाधिकारी चाहते है कि पत्रकार उनकी ही सोच के खबरों को लिखे ऐसा नही होने पर वो पत्रकारों को टारगेट करते है । ऐसे में हमे चाहिए कि खबरों को सही एनलाइसिस कर अपने सब्दो पर ही खबरों को लगाये अगर ऐसा नही होता और किन्ही पत्रकारों को तंग किया जाता है तो इसके बाद जिला पत्रकार संघ हर लड़ाई सत्य के साथ लड़ेगी। वही पूर्व अध्यक्ष सुधांशु कुमार उर्फ इंद्रदेव ने कहा कि पूर्व की भाँति आज अनुमंडल पत्रकार संघ बेहतर कार्य कर रहा है बुजुर्गो का साथ और युवाओ का जोश ने संघ को और भी बेहतर बनाया है। इस दौरान कई सफल आंदोलन ,कार्यक्रम, सफलतापूर्वक हुआ है साथ ही कई नए सदस्यों को संघ में जोड़ा गया है। गढ़पुरा के वरीय पत्रकार अरुण झा ने कहा कि आज नए दौर में नवोदित पत्रकारों को सही मार्गदर्शन की जरूरत है इसके लिए जिला पत्रकार संघ के सम्मेलन सहित कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए। वही उपाध्यक्ष सकील बेग, सचिव प्रदीप झा , सहसचिव अमित पोद्दार, गौरभ केशरी ,कन्हैया झा,दीपक दिप ने अपने अपने विचार रखे । इनसब से पूर्व पत्रकार सह मुखिया रामकरण व नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया झा,शम्भू जी,प्रशांत सोनी, कोमल कार्य समेत दर्जनो पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर नवीन कुमार, सुमित कुमार,जमील अहमद, सुरेंद्र किशोरी,मृत्युजंय महाकाल,गौरभ भारद्वाज, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




