रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
पटना । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू सिंह मुखिया ने कहा है कि क्षत्रिय समाज एकजुट हुए बिना अपने गौरवशाली इतिहास को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज के विखंडन के कारण समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। बेटियां जलाई जा रही हैं और लोगों पर प्रशासनिक सामाजिक सांगठनिक अत्याचार किए जा रहे हैं।
इन सब से निपटने के लिए संपूर्ण देश के राजपूतों को एक झंडे के नीचे आकर अपनी एकता दर्शानी होगी तभी हम महाराणा और कुंवर के इतिहास की रक्षा कर सकते हैं।
श्री रिंकू आज राजधानी पटना से सटे कुरथौल में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राजपूतों का बलिदान उनकी त्याग और कुर्बानियों ने जब देश को मुगल शासकों से आजाद कराया सकता है तो आज राजपुत समाज एकजुट हो गया तो फिर एक नया इतिहास गाथा लिखा जा सकता है ।
कार्यक्रम का संचालन पटना महानगर के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने किया ।जबकि बंशीधर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षत्रिय समाज के नेता तपेश्वर सिंह ने समाज को एकजुट होने के लिए अपने इगो को त्यागने की अपील की और कहा कि हमें अपने आप में भी अपनी कमियों को ढूंढना होगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गौतम सिंह, उत्तम सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह नीरज अनिल सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश, राजू सिंह मुखिया ग्राम पंचायत कंडाप, मनु सिंह उप प्रमुख संपतचक, राणा सिंह , उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।




