तेज प्रताप को मिला मनपसंद विभाग, जब्त 12 तोते व 8 मुनिया को दी आजादी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

डाल्फिन अनुसंधान केंद्र में निरीक्षण को जाते रास्ते में एक दुकान में घुसकर पक्षी को कराया मुक्त

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप को 'चाचा' नीतीश कुमार की नई सरकार में जब से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का जिम्‍मा मिला है, तब से उनके अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। अपने कामों से सदा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना वन प्रभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान जब्त किए गए 12 तोते और 8 मुनिया को रिहा किया। वन विभाग के मुताबिक इन पक्षियों की जब्‍ती पटना के महात्‍मा गांधी सेतु से की गई थी। इन पक्षियों को आजाद करने के बाद वे पटना साइंस कालेज के प्राणी विभाग में राष्ट्रीय डाल्फिन अनुसंधान केंद्र, पटना के निरीक्षण के लिए गए। इस दौरान रास्ते में ही उन्होंने बोरिंग कैनाल रोड में पक्षियों और जानवरों से संबंधित पालतू जानवरों की एक दुकान में घुसकर औचक निरीक्षण किया, जहां 5 तोते जब्त किए थे।

वन अधिकारियों को दिए निर्देश
तेज प्रताप ने वन अधिकारियों को अवैध पक्षी व्यापार की जांच करने और वन्य जीव अधिनियम के प्रावधानों के तहत पक्षियों के लिए काम करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय डाल्फिन अनुसंधान केंद्र, पटना साइंस कालेज का भी दौरा किया।

Join us on:

Leave a Comment