तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 11 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष, जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० जत्थेदार अवतार सिंह हित जी लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों एवं गुरूद्वारा के सेवादान में दिया था। स्व० अवतार सिंह हित जी शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उनके निधन से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें