धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
नगर निकायों के चुनाव को लेकर पूर्वी चम्पारण में बिगुल बज गया है। जिले के एक नगर निगम औ दो दो नगर परिषद और नगर पंचायत का चुनाव होना है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा किया है। पहले चरण में 10 अक्टूबर को जिले के रक्सौल नगर परिषद, चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत में चुनाव होगा। वहीं मोतिहारी नगर निगम और अरेराज नगर पंचायत का चुनाव दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को होगा। पहले चरण के लिए आज 10 सितम्बर से नामाकंन का हुआ है, आज पहले दिन एक भी नामाकंन पत्र दाखिल नहीं हुआ। चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने पर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएंम शीर्षत कपिल अशोक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिय। उन्होंने कहा कि चुनाव को शान्तिपूर्ण कराया जायेगा। इसके लिए सारी तैयारी किया गया है। सभी मतदान केन्द्रो पर पुलिस बल की तैनाती होगी। साथ ही मोटसाईकिलों से सघन गश्ती किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के बाद तीन बच्चों वाले चुनाव से वंचित होगे। डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को लागू करानें के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
बाइट :शीर्षत कपिल अशोक,डीएम




