तीन साल बाद हुई अनुश्रवण समिति की बैठक में छाया खाद्य आपूर्ति का मुद्दा!

SHARE:

रिपोर्ट: संजय कर्ण :-


● अनुश्रवण समिति की बैठक में
आपूर्ति का छाया रहा मुद्दा
● बैठक में विधान पार्षद भी रहीं मौजूद
● अगली बैठक 15 ऑक्टोबर की तिथि निर्धारित
● एक सदस्य ने लगाया आरोप – मधेपुर एमओ प्रति क्विंटल डीलर से लेते हैँ 85 रूपया
● विधान पार्षद बोलीं – मधेपुर में उनकी जांच में भी कम खाद्यान गोदाम देने की बात आई है सामने

वर्ष 2019 के बाद हो रही अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में आपूर्ति का मुद्दा छाया रहा। शनिवार को अनुमंडल सभागार में एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। शुरुआत में एसडीएम ने आपूर्ति व्यवस्था के बारे में अनाज उठाव व वितरण की विस्तार से जानकारी दी। एमएलसी अंबिका गुलाब यादव ने कहां की डीलर को गोदाम से खाद्यान्न कम मिलता है। वह मधेपुर में जब गए थे जांच किया तो यह बात उजागर हुई थी। डीलरों को भी गोदाम से कम वजन का खाद्यान्न नहीं लेना चाहिए। यह गरीब का निवाला है। इस पर शक्ति होनी चाहिए। सदस्यों की बारी आते ही भाजपा के लखनौर अंचल मंत्री रामनारायण यादव ने पूरी आपूर्ति व्यवस्था को आईना दिखा दिया। उन्होंने बताया कि गोदाम से डीलर को 45 किलो का अनाज 51 से 52 किलो दर्शा कर दिया जाता है। इतना ही नहीं डोर स्टेप डिलीवरी की वाहन डीलरों को सामान पहुंचाने का 250 से लेकर 350 वसूलते है। एजीएम गोदाम से अपने चहेते डीलर को उसना चावल देते हैं, तो गरीब और दबे कुचले डीलर को अरवा चावल देते हैं। उन्होंने कहा डीलर आखिर करे तो करे। व्यवस्था ऊपर से सुधारने जरूरत है। मधेपुर के राम नारायण यादव ने जानना चाहा की किरासन तेल को लेकर हॉकर की व्यवस्था है कि नहीं। पूर्व में चौक पर देखा जाता था। अभी नहीं देखा गया है। एसडीएम ने कहा 3 माह के किरासन तेल उठाव बंद है। फिर उन्होंने सभी एमओ को तुरंत अपने-अपने प्रखंड में एक सप्ताह के अंदर हॉकर की संपूर्ण रिपोर्ट देने को कहा। एक अन्य सदस्य मदन झा ने आरोप लगाया कि मधेपुर एमओ डीलर से प्रति क्विंटल खाद्यान्न के बदले 85 रुपए वसूलते हैं। यह हमें सुनी सुनाई बात पता लगी है। इस बात को सुनते ही पूरा सदन में सन्नाटा छा गया था। जिला परिषद सदस्य किशोरी मुखिया, प्रेम नारायण झा, ममता देवी, योगनाथ मंडल, मोहम्मद हारून, मोहम्मद हासिम, सहित अन्य ने भी अपनी बातें रखी। जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि महीना में एक बार मीटिंग होनी चाहिए। एसडीएम ने भी बताया कि अब अगली बैठक 15 अक्टूबर को होगी। बैठक प्रमुख गौरी देवी, मुमताज अंसारी के अलावा कई राजनीतिक दल के अध्यक्ष प्रतिनिधि व जन वितरण प्रणाली विक्रेता के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment