बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में ठेकेदार के बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार गांव की है। बताया जाता है कि ठेकेदार आशीर्वाद कुमार मुजफ्फरपुर में रहते हैं उसके घर को ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर अलमीरा दीवान तोड़कर रखें करीब 3 लगभग तीन लाख मूल की सोने के जेवरात 4 लाख नगद और कीमती एलईडी टीवी चोरी कर ली। घटना की सूचना ठेकेदार के चचेरे भाइयों के द्वारा 11 बजे आशीर्वाद कुमार को दी गई, जिसके बाद मुजफ्फरपुर से ठेकेदार आशीर्वाद कुमार गांव पहुंचे हैं जहां चोरी की घटना का आकलन किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। आशीर्वाद कुमार ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर में रहते हैं उनके बंद घर में ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस को सारी जानकारी दी गई है पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।
बाईट- आशीर्वाद कुमार, ठेकेदार




