सिकंदरा में पहली बार होंगे निकाय चुनाव,पर दो से अधिक बच्चे वाले नहीं होंगे उम्मीदवार !

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई :-

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड में पहली बार बने सिकंदरा नगर पंचायत का चुनाव पहले चरण में होने को लेकर शनिवार से शुरू नामांकन की प्रक्रिया में एक भी उम्मीदवारों का रसीद नहीं कट पाया। अचानक चुनाव की घोषणा होने पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपने-अपने दस्तावेज कंप्लीट करने में लगे हुए हैं। बता दें कि सिकंदरा पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कुल 12 वार्ड बनाए गए हैं। बिहार चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत सिकंदरा नगर पंचायत में पहली बार प्रथम चरण में चुनाव होने जा रहा है। जिसकी नामांकन की प्रक्रिया 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक रखी गई है। वहीं नगर पंचायत का चुनाव पहले चरण में 10 अक्टूबर को किया जाएगा। मतगणना 12 अक्टूबर को की जाएगी। नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सिकंदरा में हलचल काफी तेज हो गई है। मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) पद के लिए महिला अनारक्षित सीट की गयी है एवं उप मुख्य पार्षद के लिए अनारक्षित अन्य की गई है। वहीं वार्ड के चुनाव को लेकर सुर्खियों में रहने के लिए लोग अपने अपने वार्ड नंबर के साथ सोशल मीडिया पर आना शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग के नियमों पर कई लोगों को झटका भी लग चुका है। सबसे ज्यादा समस्या 2 से अधिक बच्चों वालों की हो गई है। 4 अप्रैल 2008 के बाद दो से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवार चुनाव से वंचित हो गए हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस नियम से फायदा भी होने वाला है।

वरीय उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी भारती राज ने बताया कि प्रथम दिन नामांकन की प्रक्रिया में फार्म लेट आने से एक भी रसीद नहीं कट पाया है। उन्होंने कहा कि सिकंदरा नगर पंचायत का प्रथम चरण के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 11745 है। जिसमें महिला 5558 एवं पुरुष 6187 मतदाता है। मतदान को लेकर कुल 17 बूथ बनाए गए हैं। उम्मीदवार के नामांकन को लेकर तीन काउंटर रहेगा जिस पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड का नामांकन होगा। सिकंदरा प्रखंड कार्यालय में रविवार को भी एनआर रसीद काटा जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से की जाएगी। नामांकन का समय 11:00 से 3:00 बजे तक रखा गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी में बीडीओ अमित कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सौरभ, बीसीओ विजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नामांकन एवं चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनार कटाने के लिए मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद एससी, एसटी एवं बीसी महिलाओं के लिए 400 एवं सामान्य के लिए 800 रुपया लिया जाएगा। वार्ड के उम्मीदवार एससी, एसटी एवं बीसी के लिए 200 एवं अन्य के लिए 400 रुपया शुल्क लिया जाएगा।

वाइट –अनुमंडल पदाधिकारी जमुई

Join us on:

Leave a Comment