जेपी मिश्रा की रिपोर्ट :-
महागठबंधन की सरकार बनते ही गठबंधन के नेताओं में जंग छिड़ चुका है । दरअसल पूर्णिया के कस्बा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस के स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मोहम्मद अफाक आलम के सम्मान में कस्बा प्रखंड कार्यालय में जदयू के महासचिव मोहम्मद इरफान द्वारा सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें 5000 से ज्यादा लोग इकट्ठे थे । लेकिन समय के 5 घंटा बाद भी जब मंत्री जी वहां नहीं पहुंचे तो मंच को ही जदयू के प्रदेश महासचिव ने तोड़ना शुरू कर दिया । वीडियो में आप देख सकते हैं की महासचिव महोदय किस कदर गुस्से में है । इस बाबत जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने जदयू के साथ सियासत किया है । 5000 की जनता के साथ छल किया है तो मंच तोड़ेंगे नहीं तो क्या करेंगे ।
बाइट — मोहम्मद इरफान, जदयू प्रदेश महासचिव




