बेटी के घर गये पिता को दामाद एवं उसके गुर्गे ने की जमकर पिटाई!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के हाजीपुर में पुत्री की ससुराल आए पिता को दामाद एवं उसके गुर्गों ने कमरे बंद कर पिटाई कर दी जिसके बाद ससुर के गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल ससुर का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

बताया गया है कि हाजीपुर के हिलालपुर गाँव निवासी सोमनाथ सिंह ने अपनी पुत्री वसुंधरा की शादी पिछले तीन वर्ष पूर्व हाजीपुर गुदरी बाजार निवासी धीरज के साथ हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ किया था। घायल लड़की के पिता ने बताया की उसकी पुत्री की कॉलेज में नामांकन दाखिल करने के लिए अपनी पुत्री के घर प्रमाण पत्र लेने आया था तभी उसके दामाद एवं उसके गुर्गों ने उसे कमरे में बंद कर दिया जब इसका विरोध किया तो गुर्गों को बुलाकर अपने ही ससुर को पिटाई कर दिया और नही प्रमाण पत्र दिया न ही पुत्री को मायके जाने दिया।

दामाद और गुर्गे की पिटाई से ससुर बुरी तरह से जख्मी हो गया है जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी घायल युवक ने नगर थाने के पुलिस अधिकारी को दी है। पुलिस मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment