बेगूसराय में जिला ईट निर्माता संघ का धरना प्रदर्शन!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में जिला ईट निर्माता संघ ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में विशाल जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पर धरना दिया। दरअसल ईट चिमनी भट्ठा मालिकों के द्वारा सरकार द्वारा जीएसटी को वापस लेने, कोयला में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को वापस लेने, सब्सिडी आधारित कोयला को बढ़ावा देने, ईट के सरकारी दरों में वृद्धि करने, सरकारी निर्माण कार्य में लाल ईंट का प्रयोग पर प्रतिबंध को हटाने और मिट्टी और बालू कटाने का परमिशन देने की मांग को लेकर धरना दिया‌। शहर के ट्रैफिक चौक से सैकड़ों की संख्या में ईट भट्ठा मालिक और उससे जुड़े कामगारों ने जुलूस निकाला जो शहर में भ्रमण कर जुलूस डीएम ऑफिस पर पहुंच कर धरना में तब्दील हो गया। चिमनी मालिकों ने कहा कि जीएसटी ज्यादा बढ़ा दी गई है जिससे मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं इसके निर्माण के लिए मिट्टी और बालू समय पर नहीं मिल पा रहा है कोयले का दाम बढ गया है इससे चिमनी भट्ठा चलाना मुश्किल हो रहा है सरकार को इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
बाईट- चिमनी मालिक
बाईट- चिमनी मालिक

Join us on:

Leave a Comment