आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में कल बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है ।कल भोजपुर जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का समीक्षा बैठक होना है, इस बैठक और निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है ,ताकि कोई कसर बाकी नहीं रहे। वही कोइलवर में स्थित हाईटेक मानसिक आरोग्यशाला में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी पूरे दलबल के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और कल 3:00 बजे मानसिक आरोग्यशाला के निरीक्षण को लेकर कई तरह के निर्देश भी जारी किए गए ।इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने कहा कि सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है और कल उपमुख्यमंत्री के साथ जिला के तमाम पदाधिकारी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)




