आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
बिहार के आरा शहर स्थित जगदेव नगर में महान क्रांतिकारी नेता बाबू जगदेव प्रसाद के आदमकद प्रतिमा को आज असामाजिक तत्वों के द्वारा छतिग्रस्त कर दिया गया.जहां मूर्ति छतिग्रस्त होने की खबर के बाद जगदेव सेना के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया.इस दौरान आक्रोशित जगदेव सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर इस घटना का जमकर विरोध जताया.वहीं आक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए मूर्ति छतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.जबकि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच छतिग्रस्त बाबू जगदेव प्रसाद की मूर्ति का मरम्मत करवाया और आक्रोशित लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया.इधर घटना की निंदा करते हुए जगदेव सेना के कार्यकर्ता ने कहा कि समाज में जातिय उन्माद फैलाने के उद्देश्य से इस तरह का घृणित कार्य किया गया यह पहली घटना नहीं है जब जगदेव बाबू के प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किया गया है इसके पहले भी इस तरह का गंदा काम किया गया.इस लिए हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि मूर्ति छतिग्रस्त करने के कांड में शामिल असामाजिक तत्वों की जल्द शिनाख्त की जाएं और उनपर कठोर कानून कार्रवाई की जाएं।
बाइट-रोहित कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा जिलाध्यक्ष महात्मा फुले समता परिषद भोजपुर




