भारत जोड़ो यात्रा के तहत कोंग्रेसी देश में 3570 की.मी. की करेंगे यात्रा!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा “भारत जोड़ो यात्रा” का आयोजन कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की यात्रा का आवाहन किया गया है। यह यात्रा लगभग 6 महीनों तक चलेगी। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता की अधिकाधिक संख्या में मौजूद रहेंगे। यह यात्रा महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण करते हुए प्रार्थना सभा के साथ किया जाएगा। इसी कड़ी में बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वर्ण जयंती पुस्तकालय प्रांगण में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा की अध्यक्षता बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। प्रार्थना सभा में बेगूसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी देश को जोड़ने कि यह जो यात्रा का आयोजन किए हैं इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को जोड़ना है एकजुट करना है क्योंकि यह बीते 8 वर्षों में हमारे देश को सत्ताधारियों के द्वारा क्षेत्र के नाम पर, धर्म के नाम पर,मजहब के नाम पर,जाति के नाम पर राजनीति के नाम पर हर हिस्सों में बांटा गया है।इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी देश को एकजुट करने के लिए यह यात्रा भारत भर में निकाला जाएगा। हमलोग ‘हम भारत के लोग’ में विश्वास रखते हैं।
राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर आज महात्मा गांधी जी के मुर्ति पर माल्यार्पण करते हुए प्रार्थना सभा का किया गया।
इस प्रार्थना सभा में जिला उपाध्यक्ष श्री रामस्वरूप पासवान, बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष श्री रामपदारथ यादव, महासचिव साबर कुमार, छात्र नेता रवि कुमार,विवेक कुमार, मनीष कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू, मिडिया विभाग के लोकसभा अध्यक्ष राघव कुमार आदि क ई लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment