नितीश कुमार और केंद्र दोनों पर बरसे प्रशांत किशोर!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में चुनावी रणनीति का सह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रेस वार्ता कर प्रशांत किशोर ने बिहार के राजनीति को लेकर जहां नीतीश कुमार पर तंज कसा वहीं केंद्र प्रायोजित योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कही। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सिर्फ नेम प्लेट बदला है ना तो सरकार के कार्यशैली में कोई बदलाव हुआ ना ही कोई नई रणनीति बनी है। पहले नीतीश कुमार के कैबिनेट में 15 मंत्री भाजपा के थे अब राजद के मंत्री हैं। बिहार में अपराध को लेकर लालू नीतीश के शासन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में लालू के शासनकाल में अपराधी हजामत बनाते थे नीतीश सरकार में अफसर हजामत बना रहे हैं लालू के शासन में अपराधियों को पता था कि वह कुछ भी अपराध करेंगे उनका कुछ नहीं होगा उसी तरह नीतीश के शासन में अफसरों को पता है वह कितना भी गलत करेंगे उनका कुछ होने वाला नहीं है तो लालू और नीतीश के इस गठबंधन से लोगों की अब पूरी हजामत हो रही है पहले सिर्फ अपराधी हजामत करता था अब अफसर भी हजामत करें दोनों मिलकर दाढ़ी के साथ बालों की हजा मत कर रहे हैं। बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि 32 सालों से लालू और नीतीश कुमार का शासन रहा है अगर जातीय जनगणना से ही सारा काम होता तो पहले क्यों नहीं कराया गया। कई तरह की जनगणना हुई है जिसमें गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं उसमें सुधार होना चाहिए , हर चीज का जनगणना हो रखा है लेकिन आज तक किसी में कोई कार्य नहीं हुआ है तो सिर्फ जातीय जनगणना कराने से बिहार अमिरका नहीं बन जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या मनरेगा योजना हो उसमें कितना घूस लिया जाता है यह सबको पता है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली दौरा और विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि 1 माह पहले नीतीश कुमार पक्ष में थे अब एक माह के बाद विपक्ष में आए हैं तो लोगों से मिल रहे हैं इससे देश की राजनीति में कोई असर पड़ने वाला नहीं है असर तब पड़ेगा जब पूरा विपक्ष एक होगा और उसका कोई नेतृत्व करता सामने आएगा तभी इसका कोई असर पड़ेगा नीतीश कुमार दो माह के बाद फिर कहां रहेंगे इस पर भी शंका बना हुआ है इसलिए इसका देश की राजनीति में कोई असर पड़ने वाला नहीं है।
बाईट- प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीतिकार

Join us on:

Leave a Comment