पंकज कुमार जहानाबाद।
अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, बिहार, पटना जय सिंह एवं जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के नेतृत्व में जहानाबाद जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्य की समीक्षात्मक बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया।
बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जहानाबाद जिला अंतर्गत प्रथम चरण में कुल 10 शिवरों का गठन कर 240 राजस्व ग्रामों का ग्राम सीमा सत्यापन पूर्ण करते हुए कार्यकारी एजेंसी को भूमि का नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें अबतक प्रथम चरण में किस्तवार हेतु कुल 228 राजस्व ग्रामों का अपडेट मानचित्र आई.आई.सी. एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 148 राजस्व ग्रामों का किस्तवार पूर्ण कर लिया गया है। एजेंसी द्वारा आई.आई.सी. एजेंसी द्वारा अबतक 71 राजस्व ग्रामों का मानचित्र उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 29 राजस्व ग्रामों का खानापूरी पूर्ण कर लिया गया है। साथ हीं 09 राजस्व ग्रामों का प्रपत्र 6 इंट्री कर एल.पी.एम. वितरण कर दिया गया है, जिसमें राजस्व ग्राम परमेश्वरपुर का विश्रांति कार्य के पश्चात प्रपत्र 19 में नया खेसरा पंजी तैयार की जा रही है। अपर मुख्य सचिव द्वारा निदेश दिया गया कि प्रथम चरण का माह नवम्बर, 2022 तक 240 राजस्व ग्रामों का प्रारूप प्रकाशन कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में द्वितीय चरण में कुल तीन अंचलों में 12 शिवरों का गठन कर कुल 329 राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है, जिसमें 319 राजस्व ग्रामों का प्रपत्र 5 (खतियानी विवरणी) का लेखन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण में अब तक पूर्ण 513 त्रिसिमाना का सत्यापन करते हुए कुल 80 राजस्व ग्रामों का ग्रामसीमा सत्यापन भी पूर्ण कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव द्वारा निदेशित किया गया कि प्रथम चरण के खानापूरी कार्य पूर्ण कर चुके विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वितीय चरण का किस्तवार कार्य प्रारंभ करें।
अपर मुख्य सचिव ने निदेश दिया कि विशेष सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ हीं अविलम्ब सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने का भी निदेश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता को निदेश दिया गया कि सभी अंचलाधिकारी से जिले में सभी सरकारी भूमि का अद्यतन प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध करायें। साथ हीं जहॉ कहीं अतिक्रमण का मामला हो उसे अविलम्ब संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से मुक्त कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, बिहार, पटना श्री जय सिंह एवं जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, बंदोवस्त पदाधिकारी श्री उपेन्द्र प्रसाद, अपर समाहर्त्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी, मुख्यालय श्री प्रभात कुमार गौंड, नोडल पदाधिकारी सह सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी, निदेशालय, पटना श्री अशोक शर्मा, सभी विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




