Search
Close this search box.

नहीं थी दुल्हन को दूल्हा पसंद ,शादी के 11 वें दिन दूल्हे की कर दी हत्या!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शंखनाद ब्यूरो झारखंड:

पत्थर से कूच कर शव को कुएं में फेंका, आरोपी दुल्हन गिरफ्तार!

धनबाद। झारखण्ड के गुमला जिले कि घटना है,पसंद नही आया तो पति की हत्या कर दी गई।जहां सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाकर अग्नि के सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति की शादी के 11वें दिन हत्या कर दी। दोनों की 5 फरवरी को शादी हुई थी।आरोपी महिला के अनुसार उसे लड़का पसंद नहीं था, लेकिन परिवार ने जबरन शादी करा दी थी। उससे छुटकारा पाने के लिए पत्थर से कुचलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।आरोपी पत्नी सनियारो ने 16 फरवरी को पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया और शव को कुएं में फेंक दिया।
बेतेरकेरा गांव में संजय तोपनो का शव 17 फरवरी को कुएं में मिला था। उसकी शादी कुरकुरा थाना क्षेत्र के बेतेरकेरा गांव की रहने वाली सनियारो के साथ हुई थी। 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। 16 फरवरी को सनियारो पति को बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने से अपने चाचा के खेत में ले गई। यहां सनियारो ने पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया और शव को कुएं में फेंक दिया, फिर वहां से वापस घर चली आई।
संजय का शव मिलने के बाद सनियारों ने पुलिस को बताया था कि खेत में जाने पर संजय तोपनो के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वो बातचीत करते हुए आगे की ओर चला गया। जबकि सनियारो अपने भाई के साथ वापस घर आ गई, लेकिन संजय रात भर घर नहीं आया। वहीं, शव पर चोट के निशान मिलने के बाद से पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही थी।पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपी पत्नी ही निकली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्रवाई में जुटी है।पुलिस जाँच कर रही है कि महिला के साथ हत्या में कौन कौन शामिल थे।कहीं महिला का दूसरे लड़को से सम्बन्ध था या नहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें