नीरज हत्याकांड का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या का भोजपुर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है और इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को हथियार के साथ धर दबोचा है ।30 अगस्त की रात को सरैया गांव निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार की हत्या एक चिमनी भट्ठा के पास गला रेत कर कर दिया गया था ।जिसके बाद से पुलिस लगातार मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा अपराधियों को चिन्हित करने में लगी हुई थी। वहीं पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को एक देसी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है ।वही गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि हत्या का कारण पूर्व विवाद है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।इस कांड के उद्भेदन में जिले के डी आई यू की टीम ने अहम भूमिका निभाई है।
 बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment