मुजफ्फरपुर में डिजिटल पेमेंट एप “पे हो” का शुभारंभ!

SHARE:

संतोष तिवारी :-

मुजफ्फरपुर में पे फोन,भीम एप ,पेटीएम आदि की तरह बिहार का पहला डिजिटल पेमेंट एप “पे हो” का शुभारंभ आज हुआ।
इसका उद्घाटन CMD दिलीप कुमार और प्रबंध निदेशक पंकज चौहान,अमर नाथ चंद्रवंशी ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस ऐप की शुरुआत बिहार में रहकर बिहार से ही करने के पीछे यह सोच है कि हमारा बिहार पे हो के माध्यम से राष्ट्रीय पटल पर स्थापित हो। इन अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल ऐप की मदद से हम उपभोक्ताओं को बैंकिंग लेनदेन के अलावे यूटिलिटी सर्विस क्यू आर सर्विस, डेबिट एंड क्रेडिट कार्ड सर्विस की सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह कोशिश रहेगी कि आने वाले दिनों में प्रत्येक दुकानदारों के लिए यह सुविधा एटीएम की तरह उपलब्ध हो। जिसमें निश्चित तौर पर प्रत्येक लेनदेन में कैशबैक की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

बाइट : दिलीप चौधरी CMD
बाइट : अमर नाथ चन्द्रवंशी संरक्षक

Join us on:

Leave a Comment