Search
Close this search box.

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले ने निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

गिरिडीह। अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा आहूत रेल रोको आंदोलन के समर्थन में सरिया में गुरुवार को किसानों द्वारा सड़क मार्च किया गया। इसके समर्थन में काफी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता भी उतरे।जिसका नेतृत्व किसान महासभा के प्रदेश सचिव पूरन महतो ने किया।यह मार्च सरिया अस्पताल से निकलकर सरिया बाजार की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र सरकार मुर्दाबाद, झारखंड राज्य किसान जिंदाबाद,काला कानून वापस लो, कंपनी राज मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए जा रहे थे।मार्च झंडा चौक सरिया पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए काला कानून लाई है।इस कानून से किसानों की उपज का लाभ कॉर्पोरेट घरानों को मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों का दमन कर रही है।। उस पर अत्याचार कर रही है। किसानों पर किए गए झूठे मुकदमे को सरकार वापस ले। किसान अन्नदाता हैं। इनके विरुद्ध खिलवाड़ नहीं चलेगा।सरकार इस कानून को वापस ले। उनकी मनमानी नहीं चलने देंगे। सरकार किसानों के हित में निर्णय लें अन्यथा आंदोलन उग्र होगा। इस मौके पर संदीप जायसवाल, रेनू रवानी,रामदेव प्रसाद यादव,पुनम महतो, मुरली रविदास,पवन महतो ,गोविंद महतो ,लक्ष्मण मंडल,केदार मंडल,अमन पांडेय, महेंद्र मंडल, महेंद्र रमन, कॉलेश्वर यादव,दिलीप यादव, पूरन मियां, श्याम सुंदर वर्मा,श्याम सुंदर यादव,अब्बास अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें