अपहरण केस में आरोपी पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार अंडरग्राउंड?

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची पुलिस को नहीं मिले पूर्व मंत्री

पटना : चर्चित बिल्डर राजू सिंह अपहरण कांड में पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हुए 72 घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चर्चा हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कार्तिक कुमार अंडरग्राउंड हो गए हैं। पटना पुलिस पूर्व मंत्री के पैतृक और सरकारी आवास तक वारंट लेकर पहुंची थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने अपने बयान में कहा है कि अब पुलिस वारंट को कोर्ट में वापस करेगी। इसके बाद वो फिर से कोर्ट से फिर से नॉन बेलेबल वारंट के लिए आग्रह करेंगे। बता दें कि पटना हाईकोर्ट इस कांड में पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर चुका है। तभी से उनकी गिरफ्तारी पर तलवार लटक गई है।

मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि कार्तिक कुमार ने बुधवार की शाम को मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया था। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भी भेज दी थी। राज्यपाल के आदेश के बाद उनके राज्य मंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहने की अधिसूचना भी रात को जारी कर दी गई।

Join us on:

Leave a Comment