4 दिन से कंठ सूख रहा है, लोगों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट :-

कहते हैं इस देश में कोई भी चुनाव हो बिजली पानी और सड़क को मुद्दा बनाकर ही नेताजी अपनी वैतरणी पार करते हैं। लेकिन इस वक्त जनता एक एक बूंद पानी को प्यासी है। पिछले 4 दिनों से यहां की कहानी ही इतर है। हालांकि गंगा के निकट होने से सभी जनता लगभग गंगा की तरफ ही रुक कर रहे हैं। लेकिन इनके सामने सबसे बड़ी समस्या पीने की पानी की है। बड़े वर्ग दो पानी खरीद कर पी रहे हैं। लेकिन उन गरीबों का क्या जिन्होंने एक उम्मीद और विश्वास के साथ अपने तारणहार और खेवनहार को वोट दिया था। यहां के लोग बाग बताते हैं। पिछले पंचवर्षीय में जो भी काम किया गया खुलकर उसमें बंदरबांट हुई है। और अधिकारियों और प्रतिनिधि के नकारे पन का नतीजा हम आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल बरारी के टेंपल रोड ,फेरी रोड ,पुरानी ड्योढ़ी, रेलवे कॉलोनी रोड, हाउसिंग बोर्ड तक लोगों को पानी के लिए पानी पानी होना पड़ रहा है। अब ऐसे में अगर जल्द ही पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आम जनमानस आंदोलन का मूड बना रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment