मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
मैंगरा थाना कांड संख्या 26 ऑब्लिक 12 मामले में शिकायतकर्ता अखिलेश यादव ने एसएसपी कार्यालय आकर कांड के अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व साजिश के तहत मुख्य आरोपी को बचाने के लिए बैजनाथ यादव और पिंटू यादव को फसाए जाने को लेकर एक आवेदन एसएसपी को सौंपा है पीड़ित अखिलेश यादव ने बताया कि कांड के मुख्य आरोपी पकड़ा गया है लेकिन शेष आरोपी रमेश भारती सीता भारती विकास भारती व बाल गोविंद भारती अभी भी फरार है और अब उन्हें केस उठा लेने की धमकी दे रहे हैं विदित हो कि उसकी नाबालिग बेटी को अपराधियों ने पहले रेप किया फिर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर पहाड़ पर उसकी शव को फेंक दिया था उनका यह भी कहना है कि बैजनाथ यादव और पिंटू यादव ने कैंडल मार्च निकालकर कांड का विरोध जताया था इसी खुन्नस में आरोपी निर्दोष बैजनाथ यादव और पिंटू यादव को फंसाना चाह रहे हैं उन्होंने प्रशासन से निर्दोष व्यक्तियों को आरोप मुक्त करने व शेष अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है




