खतरे के निशान से ऊपर गंगा, 24 घंटे में 12 से 15 से.मी. की हुई बढ़ोतरी!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

बढ़ता जलस्तर से लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी चिंतित है. दरअसल मानसून के दस्तक देते ही गंगा एवं किऊल हरुहर नदी के जल स्तर लगातार हो रहे वृद्धि के बाद बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बड़हिया में गंगा उफान पर है।जल स्तर में वृद्धि के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है.

पिछले 2 दिनों से काफी तेजी से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही
गंगा का जल स्तर अब बड़हिया नगर क्षेत्र कि ओर तेजी से बढ़ रहा है लोग जान जोखिम में डालकर पानी में घुसकर आने जाने को मजबूर हैं। किसान के साथ साथ पशुपालक भी काफी जद्दोजहद के बाद दियारा इलाके से नाव के जरिए मवेशी एवं फसल को लाने को मजबूर हैं। लोग जिला प्रशासन से मदद कि गुहार लगा रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment