रवि शंकर शर्मा :-
पिछले दिनों बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना क्षेत्र में अजगरा बकावां पंचायत की मुखिया रीना देवी के देवर कमलेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पीड़ित परिजनों से मिलने कई नेता जा चुके हैँ, इसी क्रम में आज राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुँचे, परिजनों को सांत्वना देने के बाद सांसद ने पुलिस से भी मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली.

विवेक ठाकुर ने मिडिया से बात करते हुये कहा की मृतक बेहद सामाजिक स्वाभाव के व्यक्ति थे, ये घटना बेहद निशृंन्स है, वहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अपराधियों को ये लगने लगा है की ये उनकी सरकार है, बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार को जबाब देना ही होगा.
वहीं मृतक की भाभी ने बताया की मुखिया चुनाव लड़ने के कारण मेरे देवर की हत्या की गई. सांसद के साथ मोकामा विधानसभा के कई प्रमुख भाजपा नेता कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
बाइट :- मृतक की भाभी!
बाइट :- विवेक ठाकुर, MP, राज्य सभा




