रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी :-
कृषि अधिकारी बने बंधक
५०० रुपए यूरिया बेचने के शिकायत पर अक्रोशित हुए किसान।
आक्रोशित किसानों ने किसान सलाहकार को बिजली के खंभे से बांधा।
किसानों का है आरोप, कृषि कर्मी के साठ गांठ से दुकानदार कर रहे है यूरिया का ब्लैक मार्केटिंग
सूचना पर बीडीओ, SAO, सहित कई अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पुलिस के पहुंचने पर किसान सलाहकार हुए मुक्त।
तुरकौलिया के माधौपुर कमिटी चौक के दुकान ममता खाद बीज भंडार पर लगा है आरोप।
कृषि पदाधिकारी व पुलिस मामले की जांच में है जुटी।
तुरकौलिया के माधौपुर कमिटी चौक की है घटना।

आक्रोशित लोगो ने कई घंटो तक दुकानदार व कृषि सलाहकार को बनाए रखा बंधक और खूब किया हंगामा
सरकार भले ही लाख दावे कर ले लेकिन मोतिहारी जिले में खाद और यूरिया की कालाबाजारी रुकने का नाम नही ले रही है ।आज मोतिहारी में आक्रोशित किसानों का आक्रोश इस समय फूट पड़ा जब जिले के तुरकौलिया माधोपुर के कमिटी चॉक पर स्थित ममता खाद बीज भंडार के मालिक पर कृषि सलाहकार के साठ गांठ से किसानों के लिए आवंटित खाद को सरकारी रेट के बदले पांच सौ रुपए प्रति बोरी बेचने का आरोप लगाकर पहले तो दुकान पर जमकर हंगामा किया वही हंगामे की सूचना पर पहुंचे कृषि सलाहकार बिपिन कुमार को किसानों ने खभे से बांध दिया और उसे घंटो बंधक बना कर रखा गया और जमकर हंगामा किया । पोल से बांधने की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते वायरल हो गया ।इससे पहले की हम आपको पूरी कहानी तपतीस से बताए उससे पहले आप कृषि सलाहकार के खंभे से बांधने की तस्वीरों को जरा गौर से देखिए!
मामले के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज मोतिहारी के तुरकौलिया के माधोपुर कमिटी चॉक पर किसानों का हुजूम उस समय उग्र हो गया जब उन्हें ये पता चला कि वहां के ममता खाद बीज भंडार के मालिक द्वारा कृषि सलाहकार की मिलीभगत से वहां के किसानों के लिए आवंटित यूरिया को दूसरे पंचायत में पांच सौ रुपए की कीमत लेकर उन्हें खाद से वंचित किया जा रहा है । जिसके बाद किसानों ने दुकान पर हंगामा करने लगे और जिले के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे । हंगामे की सूचना पर वहां कृषि सलाहकार बिपिन कुमार भी पहुंचे तभी वहां k किसानों ने उन्हें बंधक बना लिया और उन्हें रस्सी से सहारे एक पोल से बांध दिया जिसके बाद लोगो ने दुकानदार के घर और दुकान पर पहुंच खूब हंगामा करने लगे जिसके बाद वहां स्थानीय थाना ,वीडियो सहित कृषि विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और काफी मशक्कत k baad आक्रोशित किसानों को समझाबुझा कर हंगामा को शांत करवाया और जांच के बाद दोषियों पर कारवाही का आश्वासन किसानों को दिया ।
वही इस संबंध में पूछे जाने पर सदर एस डी एम सुमन सौरभ यादव ने बताया कि उक्त मामले में कृषि सलाहकार को बंधक बनाने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया हा और मामले की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है ।अगर दुकानदार पर मामला सिद्ध होता है तो उसपर भी कारवाही की जाएगी ।
बाइट :—– सुमन सौरभ यादव सदर एस डी एम मोतिहारी
मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट




